IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Pune-Lonavala-Bhimashankar Jyoterling Ex Lucknow Jn नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पुणे-लोनावाला-भीमाशंकर ज्योतर्लिंग घूमने का मौका मिल रहा है। पुणे 1892 में निर्मित भव्य आगा खान पैलेस के लिए जाना जाता है, जो अब महात्मा गांधी का स्मारक है, जिनकी अस्थियां इसी उद्यान में संरक्षित हैं। लोनावाला- मुंबई के पास पश्चिमी भारत में हरी-भरी घाटियों से घिरा एक हिल स्टेशन है। भीमाशंकर मंदिर, महाराष्ट्र के पुणे जिले में इसी नाम के गांव, भीमाशंकर में स्थित शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। यह एक प्रमुख तीर्थस्थल है और इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक स्थित है।
IRCTC Tour Package (photo-canva)
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 अगस्त 2025 को लखनऊ जंक्शन से 1620 बजे ट्रेन नंबर 12104, कानपुर सेंट्रल से 17:55 बजे और झांसी से 21:25 बजे ट्रेन पकड़ें। रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 6 अगस्त के अलावा भी आप अपने सहूलियत के हिसाब से किसी भी आने वाले बुधवार के दिन इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 56800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹34260 और ₹27970 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹21620 है।
इस पैकेज का कोड NLR039 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930908, 8287930902 संपर्क भी कर सकते हैं।
