मावलिननांग से कामाख्या मंदिर तक, 7 दिन की ट्रिप में देखिए प्राकृतिक और धार्मिक धरोहरें, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आपको मावलीनॉन्ग, काजीरंगा नेशनल पार्क और कामाख्या मंदिर घूमने का मौका मिल रहा है। रहने से लेकर क्या होगा खाने-पीने का ऑपशन पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- 'ASSAM MEGHAYALA EX KOCHI' है। गुवाहाटी, शिलांग, मावलिननांग और काजीरंगा की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। कोच्ची से आपको फ्लाइट पकड़नी है। 13 दिसंबर 2025 को लगभग 18.50 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपका आगमन होगा। होटल में स्थानांतरण और गुवाहाटी में रात्रि विश्राम के बाद आगे का कार्यक्रम होगा।

प्राकृतिक और धार्मिक धरोहरें

प्राकृतिक और धार्मिक धरोहरें

मावलिननांग मेघालय राज्य के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित है। यहां की सफाई और प्राकृतिक सुंदरता इसे अलग बनाती है। मावलिननांग को एशिया का सबसे साफ गांव कहा जाता है। यह अपने कम्युनिटी‑बेस्ड इको‑टूरिज्म प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर है। यहां की लिविंग रूट ब्रिजेस भी खास हैं, जो रबर के पेड़ों की जड़ों को बुनकर बनाई जाती हैं। इसके अलावा काजीरंगा नेशनल पार्क अपने-बिग फाइव जानवरों के लिए जाना जाता है। इनमें शामिल हैं- एक सींग वाला गैंडा, भारतीय हाथी, रॉयल बंगाल टाइगर, ईस्टर्न स्वैम्प डियर, जंगली जल भैंस।

End of Feed