IRCTC Tour Package: केरल की इन खूबसूरत जगहों का करें दीदार, 8 दिन की होगी मजेदार ट्रिप

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ESSENCE OF KERALA नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। केरल टूर के दौरान मुन्नार में फैले चाय के बागानों को देखें, वन्यजीवों को देखने के लिए पेरियार झील में नाव की सवारी करें, बैक वाटर पर क्रूज, कोवलम बीच और त्रिवेंद्रम में विश्व स्तरीय महल और संग्रहालय की खोज में हिस्सा लें फिर कन्याकुमारी में पौराणिक स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और सूर्यास्त देखने के लिए एक दिन की यात्रा करें।

जीवन भर के लिए यादगार पल इकट्ठा करने के लिए ये यात्रा पर्याप्त होगी। कोच्चि में डच महल, यहूदी आराधनालय आपकी एल्बम में कुछ और तस्वीरें जोड़ सकती है। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 जून 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या फिर कोचीन एयरपोर्ट से आपको पिक-अप किया जाएगा और इस शानदार यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

End of Feed