IRCTC Tour Package 2025: चलें भूटान-जहां सुकून ही जिंदगी है, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने 'BHUTAN-THE LAND OF HAPPINESS EX LUCKNOW' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत के लिए ये देश दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करता है। ऐसे में आप भी इस बार परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर भूटान जाने का प्लान कर सकते हैं। टाइगर नेस्ट मोनेस्ट्री, पुनाखा ज़ोंग, थिम्फू बुद्धा पॉइंट राष्ट्रीय संग्रहालय भूटान में स्थित सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थल हैं जहां आप इस पैकेज के तहत जा सकते हैं। इसके अलावा लोक नृत्य, रंग-बिरंगे त्योहार जैसे त्सेचू भी यहां आपको देखने को मिल सकता है। योग, मेडिटेशन और मोनेस्ट्री स्टे जैसी गतिविधियां आपको सुकून देने का काम करेंगी।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 नवंबर 2025 को लखनऊ से सुबह 7:40 बजे उड़ान भरें। सुबह 9:20 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरें। कोलकाता हवाई अड्डे पर अपना सामान लें। पारो जाने के लिए हवाई अड्डे पर दोबारा चेक-इन करें। इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और दोपहर 1:20 बजे कोलकाता से उड़ान भरें, दोपहर 3:00 बजे पारो पहुंचें।

End of Feed