IRCTC लेकर आया है दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति देखने का मौका, हाउसबोट में गुजारोगे रात; रहना-खाना सब फ्री

IRCTC ने नया पैकेज लॉन्च किया है जिसका नाम Wings of Jatayu with Houseboat है। इस कम बजट के पैकेज का लाभ उठान के लिए आपको 24 सितंबर से पहले फैसला लेना होगा। इस पैकेज के तहत रहना खान तो फ्री है ही साथ ही आपको हाउसबोट में रहने का मौका भी मिलेगा।

IRCTC tour Package 2024: भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC लेकर आई है शानदार पैकेज जिसके अंतर्गत आप त्रिवेन्द्रम, अलेप्पी, मुन्नार, कोच्चि बेहद ही कम दाम में घूम पाएंगे। 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज का नाम Wings of Jatayu with Houseboat रखा है। यहां पर आपको दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति देखने का भी मौका मिलेगा वहीं हाउसबोट में आपको ठहराया जाएगा जिसके चलते आपका पल और भी ज्यादा शानदार हो जाएगा।

End of Feed