IRCTC Shri Ramayana Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए काफी शानदार पैकेज लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में भगवान राम से जुड़े कुछ खास जगहों का सफर कराने के लिए भी एक स्पेशल पैकेज बनाया गया है। इस पैकेज का नाम 'श्री रामायण यात्रा' है। 17 दिन की स्पेशल धार्मिक यात्रा आपके जीवन के भक्ति भाव को घोल देगी। यह यात्रा आपको आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव देगी। आइए जानते हैं इस यात्रा की पूरी डिटेल्स..
आईआरसीटीसी श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स
भगवान राम से जुड़े दर्शनीय स्थलों का दर्शन करने के लिए बनाए गए इस टूर पैकेज का नाम 'श्री रामायण यात्रा' है। जिसका कोड CDBG32 तय किया गया है। 16 रात और 17 दिन के इस स्पेशल टूर पैकेज में आईआरसीटीसी लिमिटेड अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा संचालित करेगा। इस यात्रा में आपको भगवान राम और मां सीता से जुड़े पवित्र स्थालों का दर्शन कराया जाएगा। जिसमें भारत और नेपाल दोनों देश शामिल होंगे। इस पैकेज का आगामी सफर 2 दिसंबर से शुरू होगा। इसकी शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। जिसके बाद आप गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर और लखनऊ से इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
कहां-कहां घुमाया जाएगा?
- अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी।
- नंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।
- जनकपुर (नेपाल में): राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड।
- सीतामढ़ी (बिहार): जानकी मंदिर और पुनौरा धाम।
- बक्सर: रामरेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर.
- वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
- सीतामढ़ी (उत्तर प्रदेश): सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर)।
- प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम।
- श्रृंगवेरपुर: श्रृंग ऋषि मंदिर।
- चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, रामघाट और सती अनुसूया मंदिर।
- नासिक: त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी (सीता गुफा और कालाराम मंदिर)।
- हम्पी: अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
- रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।
कितना होगा खर्च
इस यात्रा में सीटों को 3 स्तर में बांटा गया है जिसमें एसी - 1, एसी-2 और एसी-3 क्लास शामिल हैं। एसी-1 में अकेले सफर करने पर आपको 1,85,950 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि एसी-2 और 3 में आपका ये खर्च क्रमशः: 1,59,690 रुपए और 1,37,545 रुपए का होगा। वहीं डबल शेयरिंग में आपका ये खर्चा क्रमशः: 1,66,380 रुपए, 1,40,120 रुपए और 1,17,975 रुपए का होगा। इसमें यदि आप ट्रिपल शेयरिंग में सफर करते हैं, तो आपको क्रमश: 1,63,585 रुपए, 1,37,325 रुपए और 1,15,180 रुपए का शुल्क देना होगा।
