IRCTC Shravan Package: श्रावण महीने को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला खास पैकेज, 38 हजार में करें यूपी की इन तीन धार्मिक जगहों की यात्रा; देख पाएंगे एक से बढ़कर मंदिर

Shravan IRCTC Package: इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार सावन का महीना 29 दिन का होगा। सावन को लेकर आईआरसीटीसी ने भी एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप यूपी के तीन धार्मिक शहरों के कई मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे।

IRCTC Shravan Package: सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित है। हर साल भोले के भक्तों को बेसब्री से सावन महीने का इंतजार रहता है। इस सावन का महीने 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 29 दिनों तक चलेगा। सावन के महीने में खासतौर से भोले के भक्त शिव मंदिरों में जाते हैं। सावन महीने में शिव मदिरों से लेकर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं। सावन में भक्तों की सबसे अधिक भीड़ सोमवार के दिन होती है। अगर आप भी सावन महीने के दौरान भगवान शिव के मंदिरों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

IRCTC Shravan Package, IRCTC, Shravan Package

IRCTC Shravan Package: सावन महीने के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला खास एयर टूर पैकेज।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

End of Feed