IRCTC RAJASTHAN TRAIN TOUR PACKAGE: इन दिनों पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम चल रहा है। सर्द हवाएं और कोहरे लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई किसी गर्म जगह पर घूमने की प्लानिंग में है। आईआरसीटीसी ने इस परेशानी को दूर करने के लिए ही एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। यहां से आप आईआरसीटीसी के इस नए पैकेज के बारे में सबकुछ जान सकते हैं। यहां आईआरसीटीसी राजस्थान पैकेज पर होने वाली खर्च के बारे में भी बताया गया है।
राजस्थान ट्रेन टूर पैकेज (pic credit: canva)
क्या है पैकेज का नाम?
राजस्थान के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET EX KOLKATA (EHR137) है। ये पैकेज 13 दिन और 12 रात के लिए है। इस यात्रा की शुरुआत हावड़ा से होगी। ये पैकेज हर बुधवार और शनिवार को निकलता है।
कहां-कहां घूम सकते हैं आप?
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर और जोधपुर घूमेंगे। सबसे पहले आप हावड़ा से निकलकर तीसरे दिन जोधपुर पहुंचेंगे। फिर चौथे दिन जैसलमेर जाएंगे। चार दिन जैसलमेर घूमने के बाद आपको आंठवें दिन उदयपुर ले जाया जाएगा। फिर नौवें दिन आप पुष्कर जाएंगे। दसवें दिन आपको जयपुर जाना है और फिर दो दिन के बाद यानी बारहवें दिन जयपुर से वापस हावड़ा के लिए निकल जाना है। तेरहवे दिन आप हावड़ा में होंगे।
खाने-पीने और रहने की क्या है व्यवस्था?
आईआरसीटीसी के इस राजस्थान ट्रेन टूर पैकेज में आपको सिर्फ नाश्ता दिया जाएगा। इसके अलावा आपको रहने के लिए होटल की व्यवस्था भी दी जाएगी। वहीं, कंफर्म टिकट भी 3AC और स्लीप की मिलने वाली है। साथ ही कार में घुमाया भी जाएगा।
कितने रुपये होंगे खर्च?
राजस्थान टूर वाले इस आईआरसीटीसी पैकेज के लिए आपको कितने खर्च करने हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं। अगर आप सडैन कार से यात्रा करते हैं तो सिंगल बुकिंग के लिए 86490 रुपये देने होंगे। दो लोगों की बुकिंग के लिए 46440 रुपये और तीन लोगों की बुकिंग के लिए 36435 रुपये लगेंगे। 5 से 11 साल का बच्चा साथ में है तो बिना बेड के 10920 रुपये और बेड के साथ 16420 रुपये देने होंगे।
