IRCTC Rajasthan Package: देश में राजस्थान की गिनती घूमने के बेस्ट राज्यों में की जाती है। यहां घूमने के काफी ज्यादा ऑप्शंस मौजूद हैं। यहां की ज्यादातर जगहों में आपको सबसे ज्यादा महल और किले देखने को मिलेंगे। देश के साथ यहां विदेशी टूरिस्ट भी घूमने के लिए आते हैं। यहां घूमने की फेमस जगहों में जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, पुष्कर, उदयपुर आदि है। जयपुर राजस्थान की राजधानी है। आईआरसीटीसी भी हर महीने राजस्थान के लिए कई तरह के छोटे-बड़े पैकेज लॉन्च करता है। अगर आप सितंबर के महीने में राजस्थान आने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।
IRCTC Rajasthan Package: सितंबर में कम बजट में बनाएं राजस्थान का ट्रैवल प्लान।
ये भी पढ़ें - शिमला के आसपास घूमने के लिए ये टूरिस्ट प्लेस है शानदार, गर्लफ्रेंड संग वीकेंड में जरूर बनाएं प्लान
IRCTC ने राजस्थान के लिए निकाला हफ्तेभर का पैकेज
दरअसल राजस्थान को लेकर आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने में एक खास पैकेज निकाला है। ये पूरा पैकेज एक हफ्ता यानी, 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत 22 सितंबर को चेन्नई से होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप चेन्नई से जयपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का मिलेगा।
पैकेज में घूम पाएंगे जयपुर समेत ये कुल 5 जगह
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, उदयपुर घूम सकेंगे। पैकेज में आप जयपुर में 2 रात और बाकी जगहों पर 1-1 रात रुकेंगे। 35 सीटर वाली टूरिस्ट गाड़ी से आपको घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में खाना भी शामिल है, जिसमें 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर शामिल है। साथ ही रहने के लिए आपको बढ़िया एसी रूम मिलेंगे। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 रखी गई है। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है। साथ ही पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी यात्रियों को मिलेगा।
आईआरसीटीसी पैकेज पर कितने रुपए होंगे खर्च?
आईआरसीटीसी के इस पैकेज को अगर आप अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 53,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर कोई दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं, तो उन्हें 45,000 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज के लिए 42,000 रुपए देने होंगे। वहीं बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 39,000 से 35,000 रुपए के बीच है। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।
