IRCTC Tour Package: नए साल को बनाएं और खास, बैंकॉक घूमने का सुनहरा मौका; इतना होगा खर्चा

Bangkok Tour Package: नए साल को और खास बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत बैंकॉक के मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकर्षणों और द्वीपों की आपको सैर करवाई जाएगी। इस इंटरनेशनल पैकेज के तहत 4 रात और 5 दिन तक आप यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2024: साल 2025 की शुभ शुरुआत हो इसके लिए आईआरसीटीसी ने इंतजाम कर दिया है। नए साल को और स्पेशल बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको बैंकॉक घुमाया जा रहा है। बैंकॉक घूमने में कितना खर्चा आएगा? नए साल पर कहां घूमने जाएं ऐसे तमाम सवाल हैं जिनके जवाब इस लेख में छिपे हैं। आप अकेले, दोस्तों या फिर परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO041A है।

5 दिन और 4 रात का है टूर पैकेज: आईआरसीटीसी ने NEW YEAR SPECIAL TREASURES OF THAILAND WITH GALA DINNER EX MUMBAI नाम से इस पैकेज को लॉन्च किया है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको बैंकॉक में अल्कज़ार शो, टाइगर पार्क, डीजे के साथ गाला डिनर, कोरल आइलैंड टूर, छाओफराया रिवर क्रूज़, सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क घूमने का मौका मिल रहा है।

End of Feed