IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। पहाड़, झरने, मंदिर और शाही महलों की सैर सबकुछ आपको इस ट्रिप के जरिए करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज का नाम- KOFFEE WITH KARNATAKA है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आप आने वाले किसी भी बुधवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। आने वाले बुधवार यानि 15 जुलाई को शाम 7:05 बजे काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12785 (काचीगुड़ा-मैसूर एक्सप्रेस) से आपकी यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे।
नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रिप (फोटो: canva)
दूसरा दिन (गुरुवार)
सुबह 9:30 बजे मैसूर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से करीब 115 किलोमीटर दूर खूबसूरत हिल स्टेशन कोर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर तक होटल पहुंचकर चेक-इन करेंगे। थोड़ा आराम करने के बाद एबी फॉल्स और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे। रात को कोर्ग में होटल में ठहरेंगे।
तीसरा दिन (शुक्रवार)
सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद तलाकावेरी जाएंगे, जिसे कावेरी नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। इसके बाद भगमंडला मंदिर के दर्शन करेंगे। दोपहर में राजा सीट घूमेंगे, जहां से घाटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। रात को कोर्ग के होटल में ही ठहरेंगे।
चौथा दिन (शनिवार)
सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और मैसूर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में कावेरी निसर्गधाम और तिब्बती मठ घूमेंगे। इसके बाद मैसूर पहुंचकर मशहूर ब्रिंदावन गार्डन का आनंद लेंगे। शाम को होटल में चेक-इन करेंगे और रात मैसूर में बिताएंगे।
पांचवां दिन (रविवार)
सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। इसके बाद चामुंडी हिल्स और भव्य मैसूर पैलेस का भ्रमण करेंगे। दोपहर में मैसूर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और दोपहर 3:15 बजे ट्रेन नंबर 12786 से काचीगुड़ा के लिए रवाना होंगे। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे। छठा दिन (सोमवार)- सुबह 5:40 बजे काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ आपकी यादगार यात्रा समाप्त होगी।
पैकेज में क्या-क्या शामिल है?
स्टैंडर्ड पैकेज में स्लीपर क्लास और कम्फर्ट पैकेज में 3AC ट्रेन टिकट। पूरे टूर के दौरान एसी वाहन से यात्रा। कुर्ग में 2 रात और मैसूर में 1 रात होटल में ठहरने की सुविधा। होटल में रोजाना नाश्ता। ट्रैवल इंश्योरेंस। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों की सैर। टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क और सभी लागू GST शामिल।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड जानकारी
स्टेंडर्ड स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹39950 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹21150 और ₹15660 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹11260 है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
इस पैकेज का कोड SHR087 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932229 / 8287932228 संपर्क कर सकते हैं।
