IRCTC Madhya Pradesh Temples Package: देश में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की गिनती सुंदर राज्यों में होती है। यहां आपको घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही यहां कई सारे फेमस मंदिर (Temples in Madhya Pradesh) भी हैं। अगर आप इस महीने मध्य प्रदेश के फेमस मंदिरों में घूमने का प्लान (Travel Plan For Madhya Pradesh) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मध्य प्रदेश को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप मध्य प्रदेश के कई सुंदर-सुंदर मंदिर घूम पाएंगे।
IRCTC Madhya Pradesh Temples Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से करें मध्य प्रदेश के मंदिरों के दर्शन।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MADHYA PRADESH MAHA DARSHAN (SHA15) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज इस महीने की 28 तारीख, यानी 28 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से इंदौर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप महेश्वर, ओम्कारेश्वर, उज्जैन घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 1 रात इंदौर, 1 रात ओम्कारेश्वर और 2 रात उज्जैन में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। एसी 35 सीटर बस से आपको घुमाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा। साथ ही आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सर्विस भी पूरे पैकेज में मिलेगी।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 29,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 23,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 22,700 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 20,950 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 18,900 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 15,250 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
