IRCTC Ladakh Tour Package: जम्मू और कश्मीर राज्य का एक हिस्सा लद्दाख हमेशा से ही यात्रियों के घूमने की पहली पसंद रहा है। यात्री लद्दाख घूमना तो चाहते हैं लेकिन, वहां जाने को लेकर हमेशा उनके मन में तमाम तरह के सवाल घूमते रहते हैं। आपके मन में घूम रहे इन सवालों पर विराम लगाने का काम भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने किया है। IRCTC लेकर आया है 6 रात और 7 दिनों का एक शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आप लद्दाख की इस खूबसूरत घाटी को देख सकेंगे।
3 स्टार होटल में मिलेगे रुकने की सुविधा: इस टूर पैकेज के दौरान यात्रियों को लेह, नुब्रा, तुरतुक और पैंगोंग भी घुमाने ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट से घुमाया जाएगा जिसका नाम Discover Ladakh with IRCTC पैकेज रखा गया है। 24 सितंबर से इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है। जहां यात्रियों को ठहरने के लिए 3 स्टार होटल मिलेंगे। वहीं खाने-पीने की भी शानदार ढंग से व्यवस्था की गई है।
Destination Covered: लेह-शाम घाटी-लेह-नुब्रा-तुर्तक-थांग जीरो प्वाइंट-नुब्रा-पैंगोंग-लेह
इस पूरे पैकेज के लिए देना होगा इतना खर्च: अगर आप अकेले ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 46 हजार रुपए देने होंगे। अगर 2 लोग ट्रैवल कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 44,700 रुपए वहीं तीन लोग ट्रैवल करें तो प्रति व्यक्ति किराया 42,800 रुपए होगा। 5 से 11 साल के बच्चे अगर ट्रैवल कर रहे हैं तो इस पैकेज में उनके खर्चा अपेक्षाकृत थोड़ा कम होगा। इस टूर पैकेज का कोड NDA12 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं।
