IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने आपके लिए 5 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कन्याकुमारी, रामेश्वरम यात्रा, मदुरै भ्रमण करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस पैकेज के परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ही विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी गुरुवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थलों की यात्रा
16 जुलाई 2026 को यात्रा की शुरुआत चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन से होगी। यहां से ट्रेन नंबर 20635 अनंतपुरी स्पेशल एक्सप्रेस से रात 8:17 बजे कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। रात ट्रेन में सफर करते हुए बितेगी।
कन्याकुमारी दर्शन और घूमने का मौका (दिन 2)
सुबह करीब 7:25 बजे नागरकोइल रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद होटल के लिए रवाना होंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद सुबह 11 बजे होटल लॉबी में इकट्ठा होकर कन्याकुमारी घूमने निकलेंगे। इस दौरान आप इन खूबसूरत जगहों जैसे- कुमारी अम्मन मंदिर, थ्री सी मिंगल प्वाइंट, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा और महात्मा गांधी मेमोरियल मंडपम के दीदार करेंगे।
इन सभी जगहों पर घूमने के लिए ड्राइवर आपको कुमारी अम्मन मंदिर के पास छोड़ देगा। यहां से सभी जगहें पैदल दूरी पर हैं और यात्री अपनी सुविधा के अनुसार घूम सकते हैं। शाम को होटल लॉबी में वापस आने के बाद सनसेट प्वाइंट और वैक्स म्यूजियम घूमने जाएंगे। इसके बाद बाजार में खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। रात का ठहराव कन्याकुमारी में होगा।
कन्याकुमारी से रामेश्वरम यात्रा (दिन 3)
सुबह समुद्र किनारे खूबसूरत सूर्योदय का नजारा देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद सुबह 8:30 बजे होटल से चेक-आउट करके सड़क मार्ग से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे। रास्ते में प्रसिद्ध तिरुचेंदूर मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामेश्वरम पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। शाम का समय आप अपनी इच्छा के अनुसार रामेश्वरम घूमने और आसपास की जगहों को देखने में बिता सकते हैं। रात का ठहराव रामेश्वरम में होगा।
रामेश्वरम दर्शन और मदुरै भ्रमण (दिन 4)
सुबह जल्दी 5 बजे प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद- रामर पदम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे और होटल वापस लौटेंगे। सुबह 11:30 बजे मदुरै के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद- तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मंदिर, तिरुमलाई नायक महल, मीनाक्षी अम्मन मंदिर की सैर करेंगे। शाम करीब 6 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन नंबर 20635 अनंतपुरी एक्सप्रेस से चेन्नई के लिए रवाना होंगे।
चेन्नई वापसी (दिन 5)
सुबह करीब 4:50 बजे ट्रेन नंबर 20636 अनंतपुरी स्पेशल एक्सप्रेस से चेन्नई तांबरम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसी के साथ आपकी कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै की यादगार यात्रा पूरी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹25470 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹13750 और ₹10400 तय किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
इस पैकेज का कोड SMR023 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932122/ 8287932070 संपर्क कर सकते हैं।
