IRCTC: धार्मिक यात्रा का परफेक्ट प्लान, त्र्यंबकेश्वर से शिरडी तक घूमने का पूरा पैकेज

IRCTC: महाराष्ट्र की यह यात्रा आपको भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों के दर्शन कराएगी। इस यात्रा में आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों से लेकर साईं बाबा के धाम तक जाएंगे।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'JYOTIRLINGA WITH SHIRDI PACKAGE' है। 30 जून 2026 को यात्रा की शुरुआत होगी नासिक से, जहां आप प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद शिरडी में साईं बाबा के पवित्र धाम में आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आगे आप शनि शिंगणापुर मंदिर जाएंगे, जहां भगवान शनि की अनोखी प्रतिमा और मंदिर की मान्यताएं श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं।

IRCTC Jyotirlinga With Shirdi Package

धार्मिक यात्रा का परफेक्ट प्लान (फोटो: AI)

इसके बाद आप घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करेंगे, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा खूबसूरत सह्याद्रि पहाड़ियों के बीच स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जहां आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। यात्रा के पहले दिन लखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट द्वारा नासिक के लिए रवाना होंगे। फ्लाइट शाम 3 बजे रवाना होगी, इसलिए यात्रियों को समय से करीब 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

End of Feed