IRCTC: एक ट्रिप में मंदिर और क्रूज, कंबोडिया-वियतनाम का शानदार सफर, 11 दिन की है ट्रिप

IRCTC आपके लिए लेकर आया है एक शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज, जिसमें आपको कंबोडिया और वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। 11 दिन का ये शानदार टूर पैकेज रहने वाला है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। 11 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसका नाम- 'AYODHYA TO ANKORWAT MANDIR (CAMBODIA)- VIETNAM WITH CRUISE (HANOI & DA NANG)' है। इस पैकेज के तहत आपको कंबोडिया और वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। दुनिया भर के पर्यटक इन देशों की प्राचीन हिंदू मंदिरों, खूबसूरत नदियों, ऐतिहासिक इमारतों, बौद्ध मठों और अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए यहां आते हैं।

IRCTC inclusive tour package to Vietnam and Cambodia

एक ट्रिप में मंदिर और क्रूज (फोटो: AI)

दिन 1: 16 सितंबर 2026 (लखनऊ से कोलकाता होते हुए सिएम रीप कंबोडिया)

यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। फ्लाइट से कोलकाता पहुंचेंगे और इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगली फ्लाइट से कंबोडिया के सिएम रीप के लिए रवाना होंगे।

End of Feed