हैदराबाद घूमने का शानदार मौका, जानिए 3 दिन का पूरा टूर पैकेज

IRCTC: हैदराबाद की ऐतिहासिक इमारतों, प्रसिद्ध मंदिरों और उनके आसपास के धार्मिक स्थलों की सैर करने का सुनहरा मौका है। यह 3 दिन का टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

IRCTC: आईआरसीटीसी ने आपके लिए 3 दिन का बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम- 'SPIRITUAL TELANGANA' है। इस टूर पैकेज के तहत आपको चारमीनार, गोलकुंडा किला, सालारजंग म्यूजियम, स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी और यादाद्री स्थित श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर समेत कई प्रमुख जगहों की सैर कराई जाएगी। आइए जानते हैं इस टूर का पूरा कार्यक्रम और इसकी कीमत।

IRCTC Hyderabad Tour Package

हैदराबाद घूमने का शानदार मौका (फोटो: AI)

हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आपको रिसीव किया जाएगा। इसके बाद होटल में चेक-इन करेंगे। थोड़ा आराम करने के बाद हैदराबाद के मशहूर पर्यटन स्थलों की सैर शुरू होगी। इस दिन आप चारमीनार, चौमहल्ला पैलेस, सालारजंग म्यूजियम और लुंबिनी पार्क घूमेंगे। शाम को वापस होटल लौटेंगे, जहां डिनर और रात में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

दूसरा दिन: हैदराबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थल

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद दिन की शुरुआत होगी। सबसे पहले बिड़ला मंदिर और ऐतिहासिक गोलकुंडा किला देखा जाएगा। इसके बाद दोपहर में दुनिया की सबसे ऊंची बैठी हुई भगवान रामानुजाचार्य की प्रतिमाओं में से एक स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का दर्शन कराया जाएगा। शाम को वापस होटल लौटेंगे। यहां डिनर के बाद रात को होटल में ही ठहरेंगे।

तीसरा दिन: यादाद्री दर्शन

सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और यादाद्री के लिए रवाना होंगे। यहां प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुरेंद्रपुरी घुमाया जाएगा, जहां भारतीय पौराणिक कथाओं और धार्मिक स्थलों की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। शाम तक वापस हैदराबाद लौटेंगे और आपको हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा। यहीं के साथ आपकी यात्रा समाप्त हो जाएगी।

टूर पैकेज की कीमत

1 से 3 यात्रियों के लिए डबल शेयरिंग में स्टैंडर्ड पैकेज: ₹12,490 प्रति व्यक्ति, कंफर्ट पैकेज: ₹14,590 प्रति व्यक्ति। ट्रिपल शेयरिंग में स्टैंडर्ड पैकेज: ₹9,150 प्रति व्यक्ति, कंफर्ट पैकेज: ₹11,130 प्रति व्यक्ति। 5 से 11 साल के बच्चे (बेड के साथ) स्टैंडर्ड: ₹5,750, कंफर्ट: ₹7,480। अगर आपके ग्रुप में 7 या उससे ज्यादा यात्री हैं, तो किराया और अन्य जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।

पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। आप इन नंबरों पर- 8287932312, 8287932317 संपर्क भी कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड- SHH003 है।

End Article
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और ल...

End of Feed