IRCTC Tour Package : सर्दियों में बनाएं हिमाचल घूमने का प्लान, कम बजट में दिखेगा नेचर का खूबसूरत नजारा

IRCTC Himachal Tour Package : यदि आप सर्दियों का मजा लेने का सोच रहे हैं और उसके लिए किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान है, तो आपको हिमाचल घूम आना चाहिए। जी हां यहां आप कम टेंशन, भीड़-भाड़ और बजट की दिक्कत से बच कर बेहतरीन ट्रिप कर सकते हैं। देखें हिमाचल का एक शानदार टूर पैकेज...

IRCTC Himachal Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहा है। वहीं बात करें सर्दियों में ट्रैवल की तो गिरती हुई बर्फ देखना हम सभी का सपना होता है। ऐसे में यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हिमाचल के लिए बनाया गया ये खास टूर पैकेज देखना चाहिए। जी हां आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक स्पेशल टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में....

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल?

हिमाचल घूमने के लिए खासतौर पर बनाया गए इस टूर पैकेज का नाम EVERGREEN HIMACHAL-CONFIRMED TICKET है। जिसका कोड EHR127 तय किया गया है। इस पैकेज में शामिल ट्रिप की शुरुआत कोलकाता से होगी। जिसमें आपको अंबाला, डलहौजी और मैक्लॉडगंज जैसी जगहों पर घुमाया जाएगा। इस ट्रिप की शुरुआत प्रत्येक मंगलवार कोलकाता से होती है। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज बेहद खास है। इस ट्रिप का आगामी सफर 9 दिसंबर 2025 को शुरू होगा। इस पैकेज में घूमने-फिरने से लेकर रहने और खाने तक की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है।

End of Feed