भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ खास पैकेज लेकर आती रहती है। जिसके तहत उन्हें किफायती दामों में देश की अलग-अलग जगहों पर घूमने का मौका मिलता है। कंपनी ने ऐसा ही एक शानदार टूर पैकेज गुजरात के लिए लॉन्च किया है। जिसमें आपको गुजरात की तीन जगहों (वडनगर, अहमदाबाद और केवडिया) घूमने का मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा पैकेज, कितना होगा खर्च और कितने दिन का है ट्रिप?
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
आईआरसीटीसी के इस किफायती टूर पैकेज का नाम VADNAGAR-AHMEDABAD-STATUE OF UNITY है। जिसका कोड़ (SBR039) तय किया गया है। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज आपके लिए काफी किफायती साबित होगा। जिसमें आप प्राचीन हाटकेश्वर मंदिर के दर्शन करने के साथ विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देख पाएंगे। इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, आने-जाने, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी।
इस पैकेज के ट्रिप की शुरुआत बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से होगी। जिसके बाद रात भर का सफर तय करने के बाद आपको अगले दिन हाटकेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद आपको ट्रिप के 6वें दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का ट्रिप कराया जाएगा।
कितना होगा खर्चा?
आईआरसीटीसी के VADNAGAR-AHMEDABAD-STATUE OF UNITY नाम के टूर पैकेज से सफर करने के लिए आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 41,020 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ सफर करने में आपको 26,190 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। जबकि तीन लोगों में ये खर्च महज 23,830 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा।
