IRCTC Goa Package: गोवा (Goa) घूमने (Travel) का शौक हर कोई भारतवासी रखता है। जो लोग गोवा गए होते हैं, वह बार-बार वहां जाना चाहते हैं और जो गोव कभी नहीं गए, वह तो वहां जरूर जाना चाहते हैं। अगर आप भी जनवरी (January) के आखिरी दिनों में गोवा घूमने का प्लान (Travel Plan For Goa) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गोवा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Goa Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गोव घूम सकते हैं।
IRCTC Goa Package: आईआरसीटीसी ने गोवा के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GLORIOUS GOA EX LUCKNOW (NLA88B) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 25 तारीख को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से गोवा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से है।
इस टूर पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नॉर्थ और साउथ गोव घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में एसी गाड़ी शेयरिंग आधार पर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 44,70 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 37,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 31,700 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 30,950 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
