चंडीगढ़ से 7 दिन की दुबई ट्रिप, एडवेंचर और यादगार पलों का होगा सफर, जानें डिटेल्स

IRCTC: अगर आप दुबई घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 7 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसके बारे में जानकर फटाफट से आप ट्रिप बुक कर सकते हैं।

IRCTC: इस बार आप बजट में दुबई की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने 7 दिन का बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'WONDERS OF DUBAI EX CHANDIGARH' है। चंडीगढ़ से दुबई की शानदार यात्रा की शुरुआत होगी। 7 दिन का पूरा कार्यक्रम यहां डिटेल में समझाया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Dubai Tour Package

दुबई घूमने का प्लान (फोटो: AI)

दिन 1: चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक का सफर

यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी। सभी यात्री 26-10-2026 को शाम 5 बजे पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल), सेक्टर-34A, चंडीगढ़ पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर / बस / कैब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात में दिल्ली पहुंचकर आगे की फ्लाइट यात्रा की तैयारी होगी।

End of Feed