IRCTC: एक ट्रिप में ऊटी और कुन्नूर की खूबसूरती, जानें इस खास यात्रा की पूरी जानकारी

IRCTC: एक ही ट्रिप में ऊटी और कुन्नूर की खूबसूरती के दीदार करने का सुनहरा मौका है। इस खास यात्रा की पूरी जानकारी डिटेल में यहां बताई गई है जिसे जानकर फटाफट से ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

IRCTC: भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक ऊटी घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। यहां का सुहावना मौसम, हरियाली से भरी पहाड़ियां और शांत माहौल इसे बाकी जगहों से अलग बनाते हैं। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 5 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MANGALORE OOTY RTP PACKAGE' है।

IRCTC Discover the beauty of Mangaluru and ooty

एक ट्रिप में ऊटी और कुन्नूर की यात्रा (फोटो: AI)

25 जून 2026 दिन गुरुवार को मंगलौर से यात्रा की शुरुआत होगी। यहां से ट्रेन नंबर 22638 वेस्ट कोस्ट एक्सप्रेस से रात 11:45 बजे ऊटी के लिए रवाना होंगे। सुबह 7:22 बजे कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यहां से सड़क मार्ग द्वारा ऊटी के लिए रवाना होंगे।

End of Feed