IRCTC: जेब पर भारी नहीं पड़ेगी ये ट्रिप, जानें कोडाइकनाल घूमने का बजट प्लान

IRCTC: कोडाइकनाल ट्रिप में आपको पहाड़, झील, हरियाली और सुकून भरे पल सबकुछ मिलेगा। यानी एक यादगार छुट्टी का पूरा अनुभव आपको इस 3 दिन की ट्रिप में मिलने वाला है।

IRCTC: अगर आप कम बजट में धुंध से ढकी पहाड़ियां, हरियाली और झरने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने KODAIKANAL ECONOMY PACKAGE नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। तमिलनाडु में बसा कोडाइकनाल भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। खूबसूरत झील और धुंध से ढकी पहाड़ियां यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। यहां आप खूबसूरत रास्तों पर घूम सकते हैं, ट्रैकिंग कर सकते हैं या फिर जंगलों के बीच प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

Kodaikanal trip cost

कोडाइकनाल घूमने का बजट प्लान

23 जून 2026 को सुबह 7 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से आपको लिया जाएगा और सड़क रास्ते से कोडाइकनाल के लिए रवाना होंगे। खूबसूरत पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते हुए कोडाइकनाल पहुंचेंगे और होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद घूमने निकलेंगे और देखेंगे ग्रीन वैली व्यू, कोकर्स वॉक और पिलर रॉक्स जैसी शानदार जगहें। शाम को आप अपने हिसाब से घूम सकते हैं या आराम कर सकते हैं। रात को कोडाइकनाल में होटल में ठहराव होगा।

End of Feed