IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर कुछ आकर्षक पैकेज लेकर आता रहता है। दक्षिण भारत के चर्चित धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए ये पैकेज तैयार किया है। दक्षिण भारत यात्रा नाम से शुरू किया गया ये टूर पैकेज बेहद स्पेशल है। इस पैकेज से आपका सफर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के द्वारा होगा। यात्रियों को तिरुमाला तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे स्थानों पर घुमाया जाएगा। 11 रात और 12 दिन का ये टूर पैकेज आपको देश के धार्मिक और सांस्कृतिक दर्शन कराएगा। जानें इस पैकेज कि डिटेल्स...
दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज
पैकेज की डिटेल
आईआरसीटीसी लिमिटेड द्वारा दक्षिण भारत का टूर कराने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा आपको रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी मंदिर, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज का नाम "दक्षिण भारत यात्रा" है। जिसका कोड NZBG68 तय किया गया है। इस पैकेज में घूमने-फिरने से लेकर रहने-खाने तक सभी सुविधाएं शामिल हैं।
कितना होगा खर्च
इस पैकेज की बुकिंग के लिए 3 श्रेणियां तय की गई हैं। जिसमें 2 क्लास से सफर करने पर आपको 56,710 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। जबकि 3 क्लास से सफर करने पर आपका ये खर्च 42,530 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं यदि आप स्लीपर क्लास से सफर करना चाहते हैं, तो आपको 24,790 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल के बच्चे के लिए ये किराए की दर 2 क्लास के लिए 54,750 रुपए, 3 क्लास के लिए 40,900 रुपए और स्लीपर क्लास के लिए 23,400 रुपए होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
