IRCTC Bhutan Package: बीवी-बच्चों संग बनाएं सितंबर में भूटान का प्लान, घूमें पारो समेत ये तीन जगह; हफ्तेभर के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपए

Bhutan IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने भूटान को लेकर एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप राजधानी थिंपू समेत तीन जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये पैकेज हफ्तेभर का है, जो 5 सितंबर को शुरू होगा। इस पैकेज में रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी।

IRCTC Bhutan Package: भारत का पड़ोसी देश भूटान घूमने की एक शानदार जगह है। काफी भारतीयों को घूमने के लिए ये देश बहुत पसंद आता है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों मनाने से लेकर हनीमून तक के लिए पहुंच सकते हैं। अगर आप सितंबर महीने में घूमने के लिए भूटान जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपको बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने भूटान को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप इस छोटे से सुंदर देश की कई जगह घूम सकते हैं।

IRCTC Bhutan Package, IRCTC, Bhutan Package

IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बीवी-बच्चों संग बनाएं भूटान का प्लान।

End of Feed