IRCTC Asia Package: घूमने को लेकर एशिया के कई देश दूसरे देशों को कड़ी टक्कर देते हैं। भारतीय भी घूमने के लिए एशिया देशों को प्रायोरिटी देते हैं। मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड समेत एशिया के कई देश हैं, जहां भारतीय हर साल घूमने के लिए जाते हैं। घूमने के साथ ही एशिया के देश हनीमून के लिए भी स्पेशल है। कम बजट में आप यहां घूमने से लेकर हनीमून के लिए आ सकते हैं। साल के सभी महीने आप एशिया देशों में भारतीय घूमते हुए नजर आएंगे।
IRCTC Asia Package: अगस्त में कम बजट में घूमें एशिया के तीन सुंदर देश।
ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह
ये भी पढ़ें - नेपाल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज, घूमें काठमांडू और पोखरा की ये खास जगह
आईआरसीटीसी का बेस्ट ऑफ एशिया पैकेज
आईआरसीटीसी भी एशिया देशों को लेकर अलग-अलग पैकेज लाता रहता है। अगर आप भी अगस्त महीन में एशिया के देशों में घूमने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने एशिया देशों को लेकर एक स्पेशल पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में एशिया के तीन सुंदर-सुंदर देश घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी ने अपने इस पैकेज को BEST OF ASIA EX INDORE (WBO010A) नाम दिया है। ये पूरा पैकेज 11 रात और 12 दिन का है।
IRCTC के पैकेज में घूमें मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप जिन तीन देशों को कवर करेंगे, वह हैं- मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड। ये खास पैकेज 24 अगस्त को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप इंदौर से चेन्नई होते हुए पहले बैंकॉक पहुंचेंगे और फिर बाद में बैंकॉक से क्वालालंपुर और क्वालालंपुर से सिंगापुर लैंड करेंगे। इंडिगो एयरलाइंस और एयर एशिया की इकोनॉमी क्लास का आपको टिकट मिलेगा। बाद में वापसी सिंगापुर से चेन्नई के रास्ते आप इंदौर पहुंचेंगे।
टूर गाइड के साथ आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर भी मिलेगा
इस पैकेज में आप इन तीन देशों की सुंदर-सुंदर जगह घूमेंगे। पैकेज में आपको रहने के लिए थ्री स्टार होटल दिया जाएगा। इस पैकेज में आप 4 रात सिंगापुर, 2 रात पटाया, 2 रात बैंकॉक और 2 रात क्वालालंपुर में गुजारेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में सिंगापुर वीजा फीस, मलेशिया वीजा प्रोसेसिंग फीस और थाईलैंड वीजा प्रोसेसिंग फीस शामिल है। खाने की बात करें तो आपको इस पैकेज में तीनों टाइम का खाना मिलेगा। साथ ही एसी डीलक्स बस से आपको घुमाने के साथ ही साइट सीन भी कराया जाएगा। 70 साल तक के यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड के साथ आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर भी इस पैकेज में साथ में रहेगा।
1,40,000 रुपए से पैकेज की शुरुआत
अब आखिर में आते हैं इस पैकेज की कीमत पर। अगर आप इस पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं, तो आपको अकेले के लिए 1,78,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो या तीन लोग इस पैकेज को शेयरिंग बेसिस पर बुक करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रति यात्री 1,40,000 रुपए देने होंगे। इसी तरह अगर आप बच्चों को इस पैकेज में ले जाते हैं, तो आपको 1,30,500 रुपए से 95,500 रुपए खर्च करने होंगे। आप इस पैकेज को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पहुंचना पड़ेगा।
