IRCTC Andaman Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग बनाएं अंडमान घूमने का प्लान, इतने खर्च में हो जाएगी बढ़िया ट्रिप

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 24, 2024, 08:30 AM IST

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस खास कार वाले टूर पैकेज में आपको अंडमान की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा। मुफ्त में रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था भी पैकेज में शामिल होगी। इस पैकेज की बुकिंग कर आप प्रकृति की गोद में बैठकर परिवार या गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

IRCTC Andaman Package: मार्च का महीना बस खत्म होने ही वाला है, ऐसे में अगर आप भी होली के बाद महीना खत्म होने से पहले परिवार या गर्लफ्रेंड संग कहीं घूम आना चाहते हैं। तो इंडिया में किसी बीच वाली जगह विजिट करने के अलावा आप खूबसूरत अंडमान द्वीप की सैर पर जा सकते हैं। दरअसल (IRCTC) ने मार्च के आखिरी हफ्ते में अंडमान (Andaman) और उसके आस पास की जगह घूमने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है।

Andaman nicobar island, irctc package, irctc tour package

IRCTC Andaman special tour package from Port Blair

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS - GOLD है, जिसके तहत आपको 6 दिन और 5 रातों के लिए पोर्ट ब्लेयर से अंडमान के खूबसूरत बीच और अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर घूमने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप की शुरुआत 29 मार्च से होगी, सफर का माध्यम कार से ही रहेगा जिसमें आपको पोर्ट ब्लेयर तक अपने आप आना होगा और उसके बाद का सफर आईआरसीटीसी के पैकेज की कीमत में शामिल होगा।

End of Feed