IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से पत्नी संग बनाएं अंडमान घूमने का प्लान, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप पोर्टब्लेयर, हैवलॉक, नील घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल के एसी कमरे में रहेंगे। एसी टेंपो ट्रैवलर से आपको घुमाया जाएगा।

IRCTC Andaman Package: घूमने (Travel) के लिहाज से साल का दूसरा महीना काफी स्पेशल माना जाता है। इसी महीने लोग ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं। खासतौर से कपल्स (Couples) इस महीने को यादगार बनाने के लिए कहीं न कहीं घूमने के लिए जरूर जाते ही हैं। अगर आप भी फरवरी (February) महीने में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान (Andaman) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अपने पार्टनर संग कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JAIPUR TO ANDAMAN TOUR PACKAGE (NJA12) है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 15 तारीख यानी 15 फरवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें जयपुर से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed