IRCTC Andaman Package: फैमिली संग अंडमान घूमने का बनाएं प्लान, 6 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Andaman Air Tour Package: अगर आप इस साल फैमिली के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए अंडमान घूमने का खास पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप 6 दिन का शानदार ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। जानें पैकेज की पूरी डिटेल...

IRCTC Andaman Air Tour Package: हमारा देश प्राकृतिक खूबसूरती और विविधता से भरा हुआ है। यहां ऐसी कई जगहें हैं, जिनकी सुंदरता विदेशों को भी टक्कर देती है। इन्हीं खास डेस्टिनेशनों में शामिल है Andaman and Nicobar Islands जहां नीला समंदर, सफेद रेत और हरियाली से घिरे द्वीप किसी जन्नत से कम नहीं लगते हैं। अगर आप जल्दी फैमिली या दोस्तों के साथ अंडमान घूमने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने अंडमान के लिए एक खास एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके जरिए आप बिना किसी झंझट के फ्लाइट, होटल और साइटसीइंग सहित पूरा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल..

IRCTC Tour Package

IRCTC Andaman Air Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) द्वारा बनाए इस पैकेज का नाम AMAZING ANDAMAN EX DELHI है। जिसका कोड़ NDA13 रखा गया है। इस पैकेज से आपको 5 रात और 6 दिन का सफर कराया जाएगा। यात्रा के दौरान आप राजधानी पोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा सेल्यूलर जेल आपको आजादी के इतिहास से रूबरू कराएगा। इसके साथ ही मशहूर हैवलॉक आइलैंड और वहां का खूबसूरत राधानगर बीच भी इस ट्रिप का हिस्सा हो सकते हैं, जो अपने साफ पानी और शांत माहौल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

End of Feed