अगर ऊंचाई से नहीं लगता डर, तो घूम आओ भारत के सबसे रोमांचक ग्लास ब्रिज, जहां चलने के लिए चाहिए मजबूत दिल

India's Most Thrilling Glass Bridges: अगर एडवेंचर आपका शौक है, तो भारत के सबसे रोमांचक ग्लास ब्रिज आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए। कांच पर चलते हुए नीचे गहरी घाटियां और चारों तरफ फैले खूबसूरत नजारे इस सफर को यादगार बना देते हैं।

India's Most Thrilling Glass Bridges: अगर आपको घूमने के साथ थोड़ा रोमांच भी पसंद है, तो भारत के ग्लास ब्रिज आपकी अगली ट्रिप के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। पारदर्शी कांच से बने इन ब्रिज पर चलते समय ऐसा लगता है जैसे आप हवा में चल रहे हों। नीचे गहरी घाटियां, दूर तक फैले पहाड़ और चारों ओर हरियाली इस अनुभव को और भी खास बना देते हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में ऐसे कई ग्लास ब्रिज बने हैं, जो अब पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत ग्लास ब्रिज (glass bridge tourism) के बारे में बताते हैं..

Indias Most Thrilling Glass Bridges

भारत के ग्लास ब्रिज जिन पर चलने का अलग ही है रोमांच

केरल का वागामोन ग्लास ब्रिज

केरल के वागामोन में बना ग्लास ब्रिज एडवेंचर पसंद करने वालों की पहली पसंद बन चुका है। यह पहाड़ियों के बीच बना है और यहां से घाटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। जैसे ही आप कांच के फर्श पर कदम रखते हैं, रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। मॉनसून के दौरान यहां की हरियाली इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

End of Feed