भारत का बर्ड पैराडाइज, वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट, जानिए पूरा ट्रैवल प्लान

Keoladeo Travel Guide: परिवार के साथ या फिर बच्चों के साथ एक्स्प्लोर करने के लिए अगर आप किसी खास ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। केवलादेव बर्ड सेंचुरी, जिसे पहले भरतपुर बर्ड सेंचुरी के नाम से जाना जाता था, राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है जहां घूमने का प्लान आप कर सकते हैं।

Rajasthan Wildlife Tourism: यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश अब आपकी पूरी होने वाली है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जो भरतपुर पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। भारत के सबसे अद्वितीय पक्षी अभ्यारण्य के रूप में भी इसे जाना जाता है। राजस्थान राज्य के भरतपुर में यह नेशनल पार्क स्थित है। यह स्थान 370 से अधिक पक्षी प्रजातियों का घर है, जिसमें प्रवासी और स्थायी दोनों प्रकार के पक्षी शामिल हैं।

Rajasthan wildlife tourism

Rajasthan wildlife tourism

यहां एक समय में साइबेरियन क्रेन जैसे दुर्लभ पक्षियों का वास होता था, हालांकि अब वे यहां नहीं देखे जाते। इसके अलावा पक्षियों की अन्य प्रजातियां जैसे कि बगुला, सारस, और क्रेन यहां आम हैं। इस सेंचुरी का मुख्य आकर्षण साइबेरियन क्रेन था, जो दुनिया के सबसे दुर्लभ प्रवासी पक्षियों में से एक है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, ये पक्षी यहां दिखाई नहीं देते हैं। इसके स्थान पर, यहां अन्य कई प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जैसे कि बगुला, सारस, और क्रेन। ये पक्षी सर्दियों के मौसम में यहां आते हैं।

End of Feed