भारत के ऐतिहासिक बाजारों का यादगार सफर, जहां सदियों पुरानी गलियों में आज भी बसी है रौनक

भारत का इतिहास ही सदियों पुराना नहीं है बल्कि यहां सैकड़ों साल पुराने मार्केट्स भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको देश के कुछ पुराने बाजारों के बारे में बताएंगे जहां आज भी रौनक देखने को मिलती है।

Historic Markets of India: भारत केवल किलों, महलों और मंदिरों का देश नहीं है, बल्कि यह उन ऐतिहासिक बाजारों का भी देश है, जिन्होंने सदियों से व्यापार, संस्कृति और सामाजिक जीवन को जीवंत बनाए रखा है। इन बाजारों की गलियों में चलते हुए ऐसा लगता है जैसे सदियों पुराना इतिहास आज भी सांस ले रहा हो। कहीं मसालों की खुशबू है, कहीं पारंपरिक हस्तशिल्प की चमक, तो कहीं सदियों पुराने खाने के स्वाद का जादू मौजूद है। यही वजह है कि आज के दौर में भी ये बाजार केवल खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि ट्रैवलर्स के लिए एक खास अनुभव बन चुके हैं। अगर आप यात्रा के दौरान किसी शहर की असली आत्मा को महसूस करना चाहते हैं, तो उसके पुराने बाजारों में जरूर घूमिए। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ऐतिहासिक बाजारों (Heritage Markets) के बारे में जो 200 से 500 साल पुराने होने के बावजूद आज भी अपनी रौनक और पहचान बनाए हुए हैं।

Historic Markets of India

देश के सदियों पुराने बाजार

चांदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली का नाम आते ही सबसे पहले जिस बाजार का ख्याल आता है, वह है चांदनी चौक। 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट शाहजहां की बेटी जहांआरा बेगम ने इस बाजार की योजना बनाई थी। लगभग 370 साल पुराना यह बाजार आज भी दिल्ली की धड़कन माना जाता है।

End of Feed