Goa Peak Season: भारत का खूबसूरत तटीय राज्य गोवा रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक इस शानदार बीच डेस्टिनेशन में समुद्र तटों के अलावा नाइटलाइफ, ऐतिहासिक चर्चों और वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा को यादगार बनाने के लिए सही समय पर गोवा जाना बेहद जरूरी है।
Goa Travel Season (photo: canva)
सबसे अच्छा समय: गोवा घूमने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस समय मौसम सुखद, ठंडा और घूमने-फिरने के लिए परफेक्ट होता है। कम उमस और हल्की ठंड के साथ ही तापमान 20°C से 30°C के बीच होता है। वाटर स्पोर्ट्स, क्रूज राइड्स और बीच पार्टी का मजा आप ले सकते हैं। अगर आप नाइटलाइफ और पार्टी के शौकीन हैं, तो दिसंबर में यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
मानसून का रोमांस: मानसून के दौरान अगर आप गोवा का रुख करना चाहते हैं तो जान लें कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए ये मौसम उपयुक्त नहीं है। हालांकि, इस वक्त गोवा हरियाली से भर जाता है और इसका एक अलग ही रूप दिखाई देता है। इस टाइम ज्यादातर वाटर स्पोर्ट्स सीमित या बंद होते हैं। लेकिन, इस टाइम आप झरने, हरियाली और कम भीड़ का लुत्फ उठा सकते हैं।
गर्मी का मौसम: अप्रैल से मई में गोवा में तापमान 35°C तक पहुंच जाता है। कुछ बीच पर तेज धूप और गर्मी होती है। वाटर स्पोर्ट्स उपलब्ध तो होते हैं लेकिन दोपहर में चिलचिलाती गर्मी से बचना भी बेहद जरूरी है। हालांकि, गर्मी का मौसम बजट ट्रैवल के लिए बढ़िया मौका है।
