रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा नदी, मानसून में उत्तराखंड ट्रिप? खूबसूरत नजारों के साथ बरतें ये जरूरी सावधानियां

मानसून में उत्तराखंड की वादियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन इस मौसम में यात्रा के दौरान अधिक सतर्कता जरूरी होती है। अगर आप रुद्रप्रयाग या आसपास घूमने जा रहे हैं, तो ये आसान सेफ्टी टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

बारिश का मौसम आते ही उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां, झरने और पहाड़ टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं। खासकर रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, चोपता और केदारनाथ समेत आस पास के मुख्य टूरिज्म वाले इलाकों में इस समय प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। हालांकि मानसून के दौरान तेज बारिश, नदियों का बढ़ता जलस्तर, बादल फटने, पहाड़ खिसकने और सड़क बंद होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed