Flight Safety Tips: लंबी फ्लाइट में यात्री अक्सर करते हैं ये गलती, सीट बेल्ट को लेकर जरूर जान लें ये जरूरी बात

Flight Safety Tips: हवाई यात्रा में सुरक्षा हमेशा छोटी-छोटी आदतों से शुरू होती है। सीट बेल्ट बांधना कोई डर या चिंता की बात नहीं है, बल्कि यह एक समझदारी भरा कदम है।

Flight Safety Tips: फ्लाइट से ट्रैवल को हम अक्सर सुरक्षित यात्रा मानते हैं। लेकिन, आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि आसमान में उड़ते विमान के साथ कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो हमारे कंट्रोल में नहीं होतीं। टर्बुलेंस (Aircraft Turbulence) यानी हवा के अचानक झटके इनमें सबसे बड़ी चीज में से एक है। कई बार विमान सामान्य तरीके से उड़ रहा होता है लेकिन, अचानक तेज झटका लग सकता है जो आपको परेशान कर सकता है। इससे बचने के लिए सीट बेल्ट एक छोटी लेकिन जरूरी चीज है जो यात्रियों को गंभीर चोट से बचा सकती है।

Flight Safety Tips

लंबी फ्लाइट में यात्री अक्सर करते हैं ये गलती

एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना ने दिलाई सुरक्षा की याद

हाल ही में फुकेत से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में अचानक हवा के तेज झटके महसूस किए गए। टर्बुलेंस के कारण विमान को कुछ समय के लिए ऊंचाई में बदलाव का सामना करना पड़ा जिसके चलते कई यात्री व क्रू मेंबर घायल भी हुए। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि फ्लाइट के दौरान सीट बेल्ट बांधकर रखना कितना जरूरी है। अक्सर यात्री सोचते हैं कि जब सीट बेल्ट साइन बंद हो गया है तो अब बेल्ट खोल सकते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो सीट बेल्ट सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का सबसे आसान तरीका है।

End of Feed