एयरलाइंस नहीं बताएंगी ये बात, Flight Delay होने पर यात्रियों को मिलते हैं ये फायदे

Flight Delay Compensation: भारी बारिश या खराब मौसम की वजह से फ्लाइट लेट या कैंसिल होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यात्रियों को बिना किसी मदद के परेशानी उठानी पड़ेगी।

Flight Delay Compensation: मानसून का मौसम आते ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से हवाई यात्रा प्रभावित होने लगती है। कई बार तेज बारिश या कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट घंटों लेट हो जाती है या फिर पूरी तरह कैंसिल करनी पड़ती है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई जरूरी मीटिंग के लिए जा रहा होता है तो कोई छुट्टी मनाने या परिवार से मिलने के लिए सफर कर रहा होता है। अगर मानसून में आपकी फ्लाइट प्रभावित हो जाए तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यहां अपने अधिकारों को जानना आपकी यात्रा को काफी आसान बना सकता है।

Flight Delay Compensation

Flight Delay होने पर यात्रियों को मिलते हैं ये फायदे

फ्लाइट डिले या कैसिंल होने पर क्या कहते हैं नियम

भारत में हवाई यात्रियों के अधिकारों की निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA करता है। DGCA ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नियम बनाए हैं, ताकि फ्लाइट में देरी या कैंसिलेशन की स्थिति में उन्हें ज्यादा परेशानी ना उठानी पड़े। अगर किसी वजह से एयरलाइन आपकी फ्लाइट कैंसिल कर देती है, तो कंपनी को आपको दूसरी फ्लाइट का विकल्प देना होगा या फिर टिकट का पूरा पैसा वापस करना होगा। यानी एयरलाइन सिर्फ यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

End of Feed