कला और इतिहास का खजाना, रोमांच की चाह में इस देश जाएं घूमने, धार्मिक आस्था से जुड़ी है जगह

Unique Tourist Destination: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको जिस अनोखी ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वह अपनी अनोखी पहचान के साथ ही अद्भुत इतिहास के लिए फेमस है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं।

Religious Heritage Vatican City: रोमांच की चाह में अगर आप विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी अनोखी डेस्टिनेशन से रुबरु कराने जा रहे हैं जिसके निर्माण के बाद से आज तक वहां किसी भी बच्चे का जन्म तक नहीं हुआ बावजूद इसके टूरिस्ट यहां आना बेहद पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं इटली रोम में स्थित वेटिकन सिटी की जो एक ऐसा देश है जहां ना तो कोई अस्पताल है ना कोई स्कूल है। 1929 में इस देश का निर्माण हुआ और पिछले 95 सालों से यहां कोई बच्चा नहीं जन्मा है। ऐसे में रोमांच की चाह में आप इस देश की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Religious Heritage Vatican City (Photo: canva)

Religious Heritage Vatican City (Photo: canva)

दुनिया के सबसे अविश्वसनीय स्थलों में वेटिकन सिटी की गिनती होती है। वेटिकन सिटी में रहने वाले ज्यादातर लोग पादरी, नन या चर्च से जुड़े हुए होते हैं। यहां रहने वाले लोगों को अपने धर्म के कारण शादी करने या फिर बच्चे पैदा करने की अनुमति नहीं होती है।

End of Feed