IRCTC: समुद्र तट, प्राचीन मंदिर, ज्वालामुखी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एडवेंचर से भरपूर बाली घूमने का सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'BEAUTIFUL BALI THE ISLAND OF GODS AND WONDERS' है। यह 7 दिन का टूर आपको बाली (Bali Tour Package) की सबसे खूबसूरत जगहों की सैर कराएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल।
घूम आओ बाली
पहले दिन होगी भोपाल से उड़ान
यात्रा की शुरुआत भोपाल एयरपोर्ट से होगी। यहां से बेंगलुरु होते हुए फ्लाइट से बाली के डेनपसार एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दूसरे दिन बाली पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन कराया जाएगा। दोपहर में भारतीय रेस्टोरेंट में लंच मिलेगा। शाम को बाली का मशहूर देवदान (Devdan) शो देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद डिनर और होटल में रात्रि विश्राम रहेगा।
बीच और मंदिरों की सैर
तीसरे दिन नाश्ते के बाद तंजुंग बेनोआ बीच ले जाया जाएगा, जहां ग्लास-बॉटम बोट से कंजर्वेशन आइलैंड घूमने का मौका मिलेगा। इसके बाद नुसा दुआ बीच और शाम को समुद्र किनारे बने प्रसिद्ध उलुवातु मंदिर में पारंपरिक केचक डांस का आनंद लिया जाएगा।
ज्वालामुखी और उबुद विलेज सफारी और क्रूज डिनर
इस दिन किंतामनी ज्वालामुखी, तिरता एम्पुल मंदिर, कॉफी प्लांटेशन, उबुद रॉयल पैलेस और पारंपरिक बाजार की सैर कराई जाएगी। यह दिन बाली की संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का मौका देगा। पांचवे दिन सुबह बाली सफारी एंड मरीन पार्क में रोमांचक सफारी का आनंद मिलेगा। शाम को समुद्र के बीच सनसेट क्रूज पर स्वादिष्ट डिनर का इंतजाम रहेगा। डूबते सूरज के नजारों के बीच यह अनुभव आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देगा।
तानाह लोट मंदिर की सैर, सातवें दिन होगी वापसी
बाली के सबसे प्रसिद्ध समुद्री मंदिर तानाह लोट का भ्रमण कराया जाएगा। यहां से समुद्र और सूर्यास्त का नजारा बेहद शानदार दिखाई देता है। इसके बाद लंच और डिनर की व्यवस्था भी रहेगी। आखिरी दिन नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर डेनपसार एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से फ्लाइट के जरिए भारत के लिए रवाना होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
इस पैकेज में भोपाल से आने-जाने की फ्लाइट टिकट, एयरलाइन नियमों के अनुसार बैगेज सुविधा, एयरपोर्ट ट्रांसफर, एसी कोच से सभी दर्शनीय स्थलों की सैर, कुटा के 4-स्टार डीलक्स होटल में 5 रातों का ठहराव और पूरे टूर के दौरान नाश्ता, लंच व डिनर शामिल है। इसके अलावा सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर और एक यादगार सनसेट क्रूज डिनर भी पैकेज का हिस्सा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,49,900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1,30,000 तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 1,21,500 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। आप इन नंबरों पर- 8287931725, 8287931726 संपर्क भी कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड- WBO036 है।
