IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EXPLORE OOTY नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित एक नगर है जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर भी है। डोडाबेट्टा पीक, चाय संग्रहालय, पायकारा झरना, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान की मनोरम यात्रा इस पैकेज में शामिल है।
ooty Tour package (IMAGE CREDIT- CANVA)
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22-07-2025 को सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन/कोयंबटूर हवाई अड्डे से आपको पिकअप किया जाएगा और ऊटी ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील देखें और रात ऊटी में ही रुकें। पैकेज के तहत आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष एसी वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹26,100 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹13,050 और ₹9,965 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹3,750 है।
इस पैकेज का कोड SEH051 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
