परिवार के साथ प्लान करें रण उत्सव ट्रिप, फ्लाइट पैकेज में मिलेगा पूरा आराम

IRCTC Tour package: रण उत्सव का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज देश में मनोरम यात्रा करने का सुनहरा मौका दे रहा है। इस पैकेज के विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है। 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको एक से बढ़कर एक प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिलेगा।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको रण उत्सव में शामिल होने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'RANN UTSAV FLIGHT PACKAGE' रखा गया है।

IRCTC Rann Utsav Package

प्लान करें रण उत्सव ट्रिप

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26 फरवरी 2026 को पर्यटकों को उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान है और राजकोट एयरपोर्ट पर 15:45 बजे आगमन होगा। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पिक-अप की व्यवस्था रहेगी और वहां से होटल, भुज के लिए ट्रांसफर किया जाएगा।

End of Feed