IRCTC Tour Package: गोवा की मस्ती और रौनक का असली मजा, 4 दिन का है टूर पैकेज, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: गोवा की रौनक और मस्ती का मजा अब आप आईआरसीटीसी टूर पैकेज के साथ ले सकते हैं। ये पैकेज नॉर्थ और साउथ गोवा दोनों जगहों की खूबियां दिखाने के लिए बढ़िया तरह से प्लान किया गया है। रहने से लेकर क्या होगा खाने-पीने का ऑपशन पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

IRCTC Tour Package: चाहे आप बीच के शौकीन हों, गोवा की संस्कृति में दिलचस्पी रखते हों, या फिर दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हों ये ट्रिप आपके लिए एकदम सही है। क्रिसमस को धूमधाम से मनाइए और गोवा की खूबसूरत जगहों, उसका इतिहास और दुनिया भर में मशहूर बीचों को आराम से घूमकर देखिए। आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- VIBRANT GOA है।

गोवा की मस्ती और रौनक का असली मजा

गोवा की मस्ती और रौनक का असली मजा

यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। 25 दिसंबर 2025 को दिल्ली से फ्लाइट नंबर AI 2627 द्वारा सुबह 10:50 बजे प्रस्थान। दोपहर 1:30 बजे गोवा पहुंचें। गोवा पहुंचने पर, होटल में स्थानांतरण। होटल में चेक-इन करें। दिन आराम से बिताएं-सुनहरी रेत पर टहलें या बस यूं ही चिलआउट कर लें।

End of Feed