बजट ट्रिप और नो वीजा झंझट, इस यूरोपियन देश में भारतीय पर्यटकों की बढ़ी संख्या

Cheap European Travel: अगर आप बजट फ्रेंडली यूरोप ट्रिप की तलाश में हैं और शेंगेन वीजा झंझट से बचना चाहते हैं, तो अल्बानिया आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। अल्बानिया घूमने क्यों जाना चाहिए और लगभग कितने खर्चे में आप ट्रिप कर सकते हैं उसके बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप फटाफट से ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

Trending European Destinations India: अल्बानिया, जो दक्षिण-पूर्वी यूरोप में है, अब भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, यहां भारतीय यात्रियों की संख्या में 103% की बढ़ोतरी हुई है। वजह साफ है भारतीय अब बिना शेंगेन वीजा के यूरोप की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं।

Europe travel without Schengen visa

बजट ट्रिप और नो वीजा झंझट

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर गगना ने अपने सात दिन के अल्बानिया ट्रिप का अनुभव साझा किया। उनका कहना है कि अल्बानिया घूमना बहुत आसान और मजेदार है। भारतीय पर्यटक अब सिंपल ई-वीजा के जरिए आसानी से यहां प्रवेश कर सकते हैं, जो पहले की तुलना में काफी सुविधाजनक है।

End of Feed