हवाई जहाज से ट्रैवल में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, वरना मुश्किल हो सकता है सफर

यदि आप हवाई जहाज से सफर करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपना सामान बहुत सावधानी से पैक करना चाहिए। क्योंकि हवाई सफर में सुरक्षा को देखते हुए कई तरह के सामान ले जाना पूरी तरह बैन होता है। आइए जानते है हवाई सफर में क्या नहीं ले जा सकते हैं।

हवाई यात्रा आजकल सबसे तेज और सुविधाजनक सफर का तरीका बनता जा रहा है। यही कारण है कि इसके सुरक्षा नियम भी काफी सख्त होते हैं। एयरपोर्ट पर चेकिंग के कड़े इंतजाम होते हैं, हालांकि आपको इन प्रोटोकॉल के कारण कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आप हवाई सफर का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपना सामान सावधानी से पैक करना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ चीजें बताएंगे, जिन्हें विमान में ले जाना प्रतिबंधित है या सीमित मात्रा में ही ले जाया जा सकता है। आइए जानते हैं वो चीजें जिन्हें हवाई सफर के दौरान ले जाने से बचना चाहिए।

air journey (Photo - Canva)

नुकीले और धारदार सामान

हवाई सफर के दौरान आपको चाकू, कैंची, ब्लेड, नेल कटर या कोई भी धारदार सामान कैरी-ऑन लगेज में रखना मना है। क्योंकि ये वस्तुएं सुरक्षा के लिहाज से खतरा मानी जाती हैं यही कारण है कि चेकिंग के दौरान उन्हें जब्त कर लिया जाता है। यदि ले जाना जरूरी है तो इसे चेक-इन लगेज में पैक करें।

End of Feed