राजस्थान में डेजर्ट सफारी के दौरान ऊंट की सवारी के अलावा भी हैं ऑप्शन, फुल फैमिली ट्रिप का बनाएं प्लान

Desert Adventures in Rajasthan : राजस्थान घूमने का नाम आते ही लोग डेजर्ट सफारी का प्लान जरूर बनाते हैं। जिसमें ऊंट की सवारी करना भला किसे पसंद नहीं होता है। यदि आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको कुछ और चीजों के बारे में भी जान लेना चाहिए।

Desert Adventures in Rajasthan : राजस्थान अपने राजसी ठाठ बाट के लिए दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। इसके अलावा यहां आने वाले पर्यटक डेजर्ट सफारी भी करना नहीं भूलते हैं। यदि आप डेजर्ट सफारी के दौरान केवल ऊंट की सवारी तक ही सीमित हैं, तो आपको हम आज कुछ और एक्टिविटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप डेजर्ट सफारी के दौरान कर सकते हैं। राजस्थान का नाम आते ही सबसे पहले रेगिस्तान और ऊंट की सवारी की तस्वीर हमारे सामने आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का थार डेजर्ट सिर्फ ऊँट की सवारी तक सीमित नहीं है। यहाँ आप कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान में करने के लिए कुछ डेजर्ट एडवेंचर।

desert adventures in Rajasthan (Photo - Canva)

जीप राइड

जैसलमेर और बीकानेर जैसे शहरों में डेजर्ट सफारी का लुत्फ उठाया जा सकता है। जहां आप जीप या थार गाड़ी से रेत के टीलों घूमने अनुभव ले सकते हैं। ये ट्रिप आपकी इस तरह और भी एडवेंचरस हो जाती है। रेगिस्तान की खुली हवा और सुनहरी रेत का नजारा आपकी यात्रा को यादगार बना देता है।

End of Feed