Delhi-NCR Heatwave: अप्रैल (April) का आधा महीना खत्म हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग अभी से ही गर्मी (Summer) से परेशान हो गए हैं। हालांकि अभी भीषण गर्मी और लू का खतरनाक दौर शुरू होना बाकी है, लेकिन बावजूद इसके लोग अभी से ही गर्मी से निजात पाने की सोच रहे हैं। अप्रैल, मई और जून साल के ऐसे महीने होते हैं, जब लोगों को भीषण गर्मी (Extreme Heat) झेलनी पड़ती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग खासतौर से हिल स्टेशंस (Hill Stations) पर ही जाना पसंद करते हैं। देश में कई राज्य ऐसे हैं, जहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस (Hill Stations in India) हैं।
Best Hill Stations: गर्मियों में इन हिल स्टेशंस की है सबसे ज्यादा डिमांड।
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता संग बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान, घूमें पुरी, चिल्का, कोणार्क और भुवनेश्वर
ये सभी हिल स्टेशंस गर्मियों में फुल पैक रहते हैं। वीकेंड और लॉन्ग वीकेंड में तो यहां गाड़ियों का लंबा जाम लग जाता है। लोग हिल स्टेशंस पर घूमने से लेकर हनीमून मनाने के लिए आते हैं। दरअसल गर्मियों में हिल स्टेशंस का मौसम ठंडा रहता है, जिसके चलते लोग यहां आने पर आते हैं। हिल स्टेशंस पर जाने के लिए कुछ जहां खुद से प्लान करके पहुंचते हैं, तो कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों से पैकेज लेते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियां हिल स्टेशंस के कई तरह के पैकेज लॉन्च करने के साथ कस्टमर की डिमांड के हिसाब से पैकेज बनाती भी हैं। ऑन सीजन के चलते हिल स्टेशंस के होटल से लेकर खाना और टैक्सियों की प्राइस काफी ज्यादा होती है।
दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 के पार पहुंचा
गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा बुकिंग किन-किन जगहों की करा रहे हैं, जब इसे लेकर हमने Pettitts India Tours Pvt. Ltd. के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर शुभांकर वर्मा से बात की तो उन्होंने हमें बताया कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए अब समुद्र तटों से पहाड़ों पर जाना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 के पार पहुंच गया है, जिसक चलते अब लोग हिल स्टेशंस की बुकिंग करा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि खासतौर से लोग शिमला, कश्मीर और उत्तराखंड की ओर जाना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले 3 सालों में कश्मीर, लेह और लद्दाख की ओर पर्यटकों की हलचल काफी तेजी से बढ़ी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी होने से लोग अब और भी ज्यादा यहां आने का प्लान कर रहे हैं। गर्मियों के मौसम में पहाड़ों में लोगों को ज्यादा सुकून महसूस हो रहा है। अगर आप भी इस बार गर्मियों पर कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो आप उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस का प्लान कर सकते हैं। अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो आप वीकेंड के बजाए वीक डे में यहां आने का प्लान बना सकते हैं।
