दिल्ली वालों के लिए बेस्ट मानसून रोड ट्रिप, 5 रूट जो बना देंगे आपका सफर यादगार

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए मानसून मौसम से राहत ही नहीं लेकर आता है, बल्कि इस दौरान कई रास्ते भी बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शानदार रोड ट्रिप्स के बारे में...

Monsoon Road Trips: मानसून के सीजन में कुछ रास्तों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं होता, तो वहीं कुछ रास्ते इस दौरान बेहद शानदार नजारे दिखाते हैं। बारिश की पहली फुहार, मिट्टी की सोंधी खुशबू और सड़क के दोनों ओर फैली हरियाली मानसून का मौसम रोड ट्रिप के शौकीनों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है। खासकर Delhi-NCR के लोगों के लिए यह समय शहर की भागदौड़ से कुछ पल दूर नेचर के बीच सुकून तलाशने का बेहतरीन अवसर लेकर आता है। यदि आप भी वीकेंड पर एक यादगार ड्राइव की योजना बना रहे हैं, तो ये पांच मानसून रोड ट्रिप रूट आपके दिल्ली से सफर (Road Trips From Delhi) को खास बना सकते हैं।

Monsoon Road Trips

मानसून के बेस्ट रोड ट्रिप्स

1. दिल्ली से ऋषिकेश

दिल्ली से लगभग 240 किलोमीटर दूर ऋषिकेश मानसून में और भी खूबसूरत नजर आता है। इस रास्ते में फैले हरे-भरे खेत, हल्की बारिश और पहाड़ों की शुरुआत यात्रा को रोमांचक बना देती है। यहां पहुंचकर आप गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं, नदी किनारे शांत समय बिता सकते हैं और आसपास के प्राकृतिक स्थलों की सैर कर सकते हैं। मानसून में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है।

End of Feed