Rishikesh Stay Options: ऋषिकेश में ठहरने के लिए बेहतरीन जगहें, यात्रा को बना देगा और भी ज्यादा यादगार

Budget Stays In Rishikesh: उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में स्थित ऋषिकेश पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी ऋषिकेश की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। यहां हम ऋषिकेश में ठहरने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप परिवार के साथ या फिर अकेले भी स्टे कर सकते हैं।

Best Places To Stay In Rishikesh: ऋषिकेश भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी जमकर घूमने आते हैं। विश्वभर में योग, ध्यान और ऐडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ऋषिकेश फेमस है। गंगा नदी के किनारे बसे ऋषिकेश को योग की राजधानी भी कहा जाता है। अगर आप ऋषिकेश की यात्रा का प्लान कर रहे हैं और स्टे को लेकर कंफ्यूज हैं तो फिर आज आपकी ये दुविधा दूर होने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऋषिकेश में ठहरने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को और भी यादगार बना सकती हैं।

ऋषिकेश के आश्रम: धार्मिक वातावरण के साथ-साथ प्राचीन भारतीय संस्कृति को करीब से समझने के लिए आप स्टे के लिए ऋषिकेश के आश्रम में जा सकते हैं। शांति, ध्यान और योग के लिए ऋषिकेश में कई प्रसिद्ध आश्रम मौजूद हैं। परमार्थ निकेतन और शिवानंद आश्रम ऋषिकेश में स्थित 2 प्रमुख आश्रम हैं।

End of Feed