Budget Friendly Travel Hacks: स्मार्ट ट्रैवलिंग का मतलब सिर्फ घूमना नहीं है। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं और थोड़ी समझदारी से प्लानिंग करें, तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि इस बार शानदार यात्रा के साथ पैसे की बचत भी आप कर सकते हैं। इन 4 मनी सेविंग टिप्स को अपनाकर आप अपनी ट्रिप को मजेदार, यादगार और बजट फ्रेंडली बना सकते हैं। सोलो ट्रिप पर अगर आप जा रहे हैं तो भी ये टिप्स आपके बेहद काम आ सकती है।
Budget Friendly Travel Hacks (photo: canva)
प्राथमिकताएं तय करें: यात्रा से पहले बजट बनाएं और प्राथमिकताएं तय कर लें। कितने दिनों के लिए जा रहे हैं और कुल कितना खर्च हो सकता है इसका मोटा-मोटा आइडिया तय कर लें। जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें जैसे- ट्रांसपोर्ट, होटल, फूड, एंट्री टिकट्स, शॉपिंग के खर्च को अलग-अलग कैटेगरी में बांटें और गैर-जरूरी खर्चों को फिल्टर कर दें।
ऑफ-सीजन में करें ट्रैवल: शांति से घूम सकें और बजट में भी यात्रा हो इसके लिए ऑफ-सीजन में ट्रैवल करने का प्लान कर सकते हैं। ऑफ-सीजन में भीड़ कम होती है क्योंकि कम लोग ही इस टाइम यात्रा करते हैं। इसके अलावा आपको होटल, फ्लाइट और टूर पैकेज भी सस्ते में मिल जाते हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल: स्थानीय जीवन का अनुभव करने के लिए यात्रा के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। ये ना सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि आपकी यात्रा को सरल और सुगम भी बनाते हैं। मेट्रो, लोकल बस या ट्रेन जैसे सार्वजनिक साधनों का आप चुनाव कर सकते हैं।
सस्ते रहने और खाने के विकल्प: महंगे होटल में रुकने की बजाए होस्टल, गेस्टहाउस या या होमस्टे का चुनाव करें इससे आपकी ट्रिप सस्ते में निपट सकती है। रेस्टोरेंट में हर बार खाने की बजाय लोकल स्ट्रीट फूड या सुपरमार्केट से चीजें खरीदें।
