Summer Travel: गर्मियों में घूमना है राजस्थान तो देखें ये खास जगह, तपती गर्मी में भी होगा ठंडक का अहसास

Summer Travel: गर्मी का मौसम और राजस्थान का सफर ये नाम सुनते ही लोगों को पसीना आने लगता है। लेकिन आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जो समर ट्रिप के लिए परफेक्ट रहेगी।

Summer Travel: राजस्थान का नाम सुनते ही आंखों के सामने तपता रेगिस्तान, तेज धूप और गर्म हवाओं की तस्वीर उभर आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी गर्म राज्य में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां गर्मियों में भी ठंडक और सुकून का अनुभव किया जा सकता है? यदि आप गर्मी के मौसम में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। ये राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां आपको गर्मी में ठंडक का अहसास हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है जगह का नाम और कैसे बनाएं ट्रिप प्लान?

summer vacation places in rajasthan

गर्मियों में राजस्थान में कहां घूमें?

राजस्थान में मिलेगा हिल स्टेशन वाला सुकून

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। अरावली पहाड़ियों में बसा यह स्थल अपने ठंडे मौसम, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां का तापमान बाकी राजस्थान के मुकाबले काफी कम रहता है, जिससे यह गर्मी से राहत पाने के लिए आदर्श बन जाता है। माउंट आबू की आप नक्की झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां दिलवाड़ा जैन मंदिरों की खूबसूरत वास्तुकला देख सकते हैं और सनसेट प्वाइंट से मनमोहक सूर्यास्त के नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

End of Feed