Bali Travel Budget: बजट ट्रैवलर्स हो यां फिर एडवेंचर लवर्स बाली की यात्रा हर वर्ग और हर उम्र के लोगों को काफी ज्यादा भाती है। हर सालों लाखों की संख्या में भारतीय पर्यटक बाली की यात्रा करते हैं। बाली की यात्रा करने में कितना खर्चा आता है अगर ये सवाल आपके मन में भी है तो यहां इस सवाल का जवाब दिया गया है और 6-7 दिन की ट्रिप प्लान का बजट बताया गया है। बाली यात्रा का अनुमानित खर्चा जानकर आप भी फटाफट से इस देश की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।
Bali Trip Budget (photo-canva)
बाली का अनुमानित कुल खर्च (6-7 दिन): फ्लाइट ₹20,000 – ₹35 हजार, होटल/होमस्टे- ₹6,000 – ₹25,000, खाना ₹3,000 – ₹8,000, लोकल ट्रांसपोर्ट- ₹3,000 – ₹6,000, एक्टिविटीज/टिकट्स- ₹3,000 – ₹8,000, शॉपिंग/अन्य खर्च- ₹2,000 – ₹5,000, वीजा ऑन अराइवल- फ्री (भारतीयों के लिए), कुल बजट: ₹37,000 – ₹87,000।
बजट यात्रा के टिप्स: 2-3 महीने पहले अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो आपको सस्ता टिकट मिल सकता है। लोकल होमस्टे या हॉस्टल का चुनाव करें, स्कूटर रेंट करें, कई ऐक्टिविटी पैकेज ग्रुप में सस्ते मिलते हैं ऐसे में ग्रुप टूर चुनें।
बाली के प्रमुख आकर्षण: उबुद, कूटा बीच और सेमिन्याक, नुसा पेनिडा, लेम्पुयांग मंदिर, टेगालालांग राइस टेरेस, मंकी फॉरेस्ट और वाटरफॉल्स बाली के प्रमुख आकर्षण है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच यहां यात्रा करने का बेस्ट टाइम है क्योंकि इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है।
